एटा। मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रहीं है। सोमवार की देर शाम एक महिला को उसके परिजन इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजन का आरोप है कि महिला को बुखार की शिकायत थी, लेकिन चिकित्सक द्वारा उसे दवा तक नहीं दी गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
निधौली थाना क्षेत्र के गांव कुशवाह निवासी वर्षा को बुखार की समस्या थी। परिजन उसे लेकर सोमवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में लेकर पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सक ने रिपोर्ट देखी और खून की कमी बताकर आगरा रेफर कर दिया। जबकि महिला बुखार से तप रही थी। परिजनों ने बताया चिकित्सक ने इलाज के लिए मिन्नतें की, लेकिन किसी ने कोई बात नहीं सुनी। इस दौरान परिजन ड्रिप लेकर मरीज को लिए लिए घूमते रहे। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि महिला को बुखार नहीं था। वह अर्द्घ बेहोसी की हालत में थी। खून की कमी थी यहां प्लाज्मा की कोई सुविधा नहीं थी। इसी के चलते रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया मामला जानकारी में आया था। जांच की गई जहां महिला में खून की कमी की बात सामने आई है।
राघवेंद्र