फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शादी के बाद छह साल पुराने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती

Tue, 09 Jun 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। एक माह पहले आगरा के युवक के साथ शादी होने के बाद युवती पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। थाने पहुंची युवती छह साल पुराने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। पुलिस और परिजन के समझाने पर भी युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


कोतवाली में मंगलवार सुबह से एक लव स्टोरी को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही। क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी सात मई को आगरा के बटेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। परिजन शनिवार को युवती को आगरा से विदा कराकर लाए थे। घर आने के बाद युवती सोमवार रात को कस्बा निवासी प्रेमी के घर आ गई। अचानक युवती के लापता होने पर परिजन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सुबह प्रेमी के घर पहुंचकर युवती को ढूंढ निकाला।
पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई, जानकारी पर युवती और युवक के परिजन भी थाने आ गए। सुबह से लेकर शाम तक युवती को मनाने का क्रम चलता रहा, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। अंत में देर शाम को पुलिस ने युवती को उसकी मां के सुपर्द करते हुए प्रेमी युवक को घर जाने दिया। थाने में युवती ने बताया कस्बा निवासी युवक से उसका छह वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसी के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन परिजन ने जबरन उसकी शादी आगरा कर दी। युवती के परिजन की विनती पर प्रेमी युवक ने प्रेमिका को समझाते हुए मां के साथ जाने को कहा, इसके बाद युवती प्रेमी पर किसी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने की शर्त पर मां के साथ जाने के लिए तैयार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें