फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर व्यवस्था ने ले ली जान: खेत पर गिरा एचटी लाइन का तार, फसल में लगी आग... करंट से किसान के जवान बेटे की मौत

Mon, 01 Apr 2024 06:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

एटा में खेत पर एचटी लाइन का तार गिर गया। इससे फसल में आग लग गई। वहीं करंट से किसान के जवान बेटे की मौत हो गई। फोन करने पर सब स्टेशन का फोन ही नहीं उठा। 
विज्ञापन
खेत पर टूटा पड़ा तार, गोपी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की सुबह खेत में बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे फसल में आग लग गई। वहीं सरसों काट पहुंचे किसान का बेटा तार से छू गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में रोना-पिटना मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि फोन कर सब स्टेशन का फोन नहीं उठा। नहीं तो युवक की जान बच जाती।  

विज्ञापन

 
घटना किशनी थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव की है। गांव निवासी विनोद चौहान के खेत में किसान रमनरेश शाक्य ने दो बीघा गेहूं और सरसों की फसल बोई है। सोमवार की सुबह 18 वर्षीय पुत्र गोपी खेत में सरसों की फसल को काटने पहुंचा था। इसी समय खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। 

घर में मची चीख पुकार

इससे खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। गोपी भी टूटे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। इससे वह बेसुध होकर वहीं गिर गया। खेत में आग लगने की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल आग को बुझाया। आनन फानन गोपी को परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। 

नहीं उठा चौराईपुर सब स्टेशन का फोन

ग्रामीणों ने बताया कि जो बिजली का तार टूट कर गिरा है। वह कई वर्ष पहले रिजेक्ट की जा चुकी है। रिजेक्ट लाइन से स्वरुप सिंह इंटर कॉलेज की लाइन जोड़ी गई थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार अवर अभियंता से कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने लाइन कटवाने के लिए सब स्टेशन चौराईपुर फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। 

ग्रामीणों में आक्रोश

बताया कि मजबूर होकर कुछ ग्रामीण स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद लाइन कटवाई। चौराईपुर की मशीनों में ट्रिपिंग भी नहीं हो रही। तार टूटते ही अगर ट्रिपिंग हो जाती तो जान बच सकती थी। विभागीय लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें