फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शौक पूरे करने के लिए युवक बने लुटेरे

Thu, 31 Jul 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट के तीनों आरोपी - फोटो : पुलिस गिरफ्त में लूट के तीनों आरोपी
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में काली अपाचे सवार तीन युवकों ने बड़ागांव ओवरब्रिज के पास एक महिला का पर्स खींचकर लूट कर ले गए। पिलुआ पुलिस, स्वाट व इंटेलीजेंस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए इस प्रकार की घटना को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

गांव चौहट्टा थाना मडराक जिला अलीगढ़ निवासी सर्वेश देवी ने थाना पिलुआ में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 29 जुलाई को भाई मुकेश कुमार निवासी नगला प्रेमी कोतवाली नगर के साथ बाइक से मायके आ रहीं थीं। रास्ते में भाई के पास किसी का फोन कॉल आ गया जिसकी वजह से बाइक धीमी कर ली। पीछे से बाइकसवार तीन लोग आए और पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में 15 हजार रुपये, दो जोड़ी चांदी की पायल और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन रखा था।

एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पिलुआ पुलिस के साथ ही स्वाट व इंटेलीजेंस टीम को लगाया गया। इनकी संयुक्त कार्रवाई में बृहस्पतिवार को लूट के तीनों आरोपी नितिन यादव, सत्यम प्रजापति निवासी शीतलुपर और पंचम ठाकुर उर्फ अभी निवासी पवांस कोतवाली देहात को सिहोरी रोड पर बने प्रतीक्षालय से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इनके पास से 15 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 2 जोड़ी पायल, 4200 रुपये और घटना में प्रयोग की गई काले रंग की एक अपाचे बाइक बरामद की गई है। एएसपी ने बताया कि आरोपी नई उम्र के लड़के हैं। शौक मौज करने के लिए अपराध जगत में कदम रखते हुए चोरी, छिनैती और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें