फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बोरवेल के कुएं में गिरे किसान की इलाज के दौरान मौत

Thu, 31 Jul 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक जयसिंह  - फोटो : मृतक जयसिंह
विज्ञापन
एटा। खेत पर जाते समय 23 जुलाई को थाना अलीगंज के गांव नगला सावा में एक किसान रास्ते में खुदे बोरवेल के कुएं में गिर गया था। आसपास के किसानों ने परिजन को सूचना देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल किसान का आगरा में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 7 बजे किसान की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

गांव नगला सावा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को पिता जयसिंह (55) खेत पर जा रहे थे। रास्ते में लगभग 25 फीट गहरा बोरवेल का एक कुआं है। घास होने के कारण पिता को वह दिखाई नहीं दिया जिसकी वजह से वह उसमें गिर गए। उनकी चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घर पर सूचना दी। सब लोगों ने वहां पहुंचकर जयसिंह को कड़ी मशक्कत के बाद उस कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया यहां से चिकित्सक ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। यहां उपचार शुरू हुआ मगर 31 जुलाई की सुबह लगभग 7 बजे पिता की सांसें थम गईं। दसके बाद परिजन शव को मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर लाए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें