फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी को बुलाने ससुराल गया युवक ढाई महीने से लापता

Fri, 13 Nov 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पत्नी को बुलाने ससुराल गया युवक 31 अगस्त से लापता है। ढाई महीने का समय बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार को मां ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई। उन्होंने ससुराल पक्ष पर बेटे को गायब करने या उसकी हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कासगंज रोड स्थित पीएसी बटालियन के पास कांशीराम कॉलोनी निवासी सायना ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे एसएसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि बेटे जोएब का निकाह 10 सितंबर 2017 को नगला पोता निवासी रानी के साथ हुआ था। दोनों की दो बेटियां अलीशा और अलफिजा हैं। करीब तीन महीने पहले बहू मायके चली गई थी। 31 अगस्त 2026 को जोएब पत्नी को बुलाने ससुराल गया था लेकिन घर नहीं लौटा।
सायना ने पुलिस को बताया कि अगले दिन ससुराल से फोन आया कि जोएब का मोबाइल और बाइक वहीं हैं। मोबाइल तो वापस कर दिया लेकिन बाइक ससुराल पक्ष ने अपने पास रख ली। इसके बाद से बेटे का कोई पता नहीं चला। मां ने ससुराल पक्ष पर बेटे को गायब करने या उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

जोएब की बहन रिहाना ने बताया कि उनका भाई एक वाहन एजेंसी में नौकरी करता था। उसके लापता होने के बाद परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने भी भाई के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
- वर्जन-
युवक के लापता होने की प्राथमिकी कोतवाली नगर में दर्ज है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। जल्द ही युवक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। -कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें