फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीवाले घर में चीत्कार: चार दिन बाद आनी थी बहन की बरात, फंदे से लटकी मिली भाई की लाश; युवक ने इसलिए दी जान

Thu, 16 Apr 2026 08:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

यूपी के एटा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई। बहन की शादी से चार दिन पहले भाई ने जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मारहरा के गांव फतेहपुर माफी में बुधवार की रात 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया है। मृतक की बहन की 19 अप्रैल को शादी है। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवारीजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गांव फतेहपुर निवासी सतीश (30) मजदूरी करता था। उसकी बहन मंजू की 19 अप्रैल की शादी है। बहन दूसरे घर पर रहती है। बुधवार की रात को बहन की हल्दी की रस्म चल रही थी। पत्नी और बच्चे कार्यक्रम में गए हुए थे। देर रात कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर उसने जान दे दी। तड़के पत्नी कार्यक्रम से लौटी तो कमरे में शव लटका देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग और परिजन आ गए।
 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके भाई श्यामपाल ने बताया कि सतीश आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इस लिए शराब भी पीता था। इसी से परेशान होकर सतीश ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सतीश की शादी आठ साल पहले कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव से हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। इनमें छह साल का बेटा आर्यन, चार साल की आरती, दो साल की करिश्मा और एक माह की बच्ची आराध्या शामिल हैं। चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी और बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें-भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से उड़े मैक्स लोडर के परखच्चे, नातिन की लगुन चढ़ाकर लाैट रहे बाबा की माैत; 23 घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें