फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक के पुर्जे खरीदकर लौट रहे युवक की ई-रिक्शा पलटने से मौत

Fri, 02 Aug 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बृजेश कुमार फाइल फोटो - फोटो : बृजेश कुमार फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे पुल से शहर की ओर आ रहा एक ई-रिक्शा सड़क की ढलान पर बेकाबू होकर खाई में पलट गया। उसमें सवार एक युवक की दबकर मौत हो गई। वह बाइक के पुर्जे खरीदकर लौट रहा था। अन्य सवारियों के हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार निवासी गांव तौसइया किसानन थाना जसरथपुर ने बताया कि उनका भाई बृजेश कुमार (35) शुक्रवार सुबह 8 बजे घर से निकला था। वह एटा शहर में स्थित हीरो बाइक की एजेंसी से अपनी बाइक के लिए कुछ पुर्जे खरीदने गया था। वहां से लौटते समय बस स्टैंड तक आने के लिए वह ई-रिक्शा में बैठ गया। रेलवे पुल की ढलान पर उतरते समय ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया।
उसमें सवार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनको एंबुलेस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सक ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में तुषार निवासी पीपल अड्डा व गौरव और जुबैर निवासी पंजाबपुरा कोतवाली नगर, श्यामेंद्र निवासी सैंथरी थाना मलावन, बबलू निवासी नगला प्रेमी कोतवाली देहात, धर्मेंद्र सिंह निवासी गुलाबपुर पिलुआ और हरिप्रकाश निवासी कस्बा व थाना मारहरा घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें