फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी से कहासुनी होने के बाद युवक ने लगाया फंदा, मौत

Mon, 04 Nov 2024 04:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव किशनपुर में भाई दूज के दिन पत्नी से कहासुनी हो जाने के बाद युवक ने फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

किशनपुर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम किसी बात को लेकर भाई बबलू (25) की उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। घर वालों ने एक दूसरे को समझाकर मामला शांत करा दिया। जिसके बाद भाई घर के कमरे में चले गए। हम लोगों ने सोचा कि शराब के नशे में हैं, इसलिए सो गए होंगे। कुछ समय बाद जब भाभी किसी काम से कमरे में गईं तो देखा, बबलू फंदे से लटक रहे थे। यह देखकर भाभी की चीख निकल गई।
हम लोग भागकर पहुंचे और भाई को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। बबलू की एकमात्र बेटी है, जो अभी काफी छोटी है। घटना के बाद बबलू की पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें