फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बस स्टैंड पर अर्धबेहोशी की हालत में मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में बृहस्पतिवार की शाम बस स्टैंड के पास करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक अर्धबेहोशी की हालत में मिला। यात्रियों की सूचना पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद युवक को 108 एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बताया गया कि युवक रोडवेज बस से एटा आ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि रास्ते में जहरखुरानी गिरोह ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और उसका सामान लेकर फरार हो गया। इसके बाद युवक को अर्धबेहोशी की हालत में बस में ही छोड़ दिया गया। बस स्टैंड पहुंचने पर यात्रियों की नजर युवक पर पड़ी।
चालक ने उसे बस स्टैंड चौकी के पास उतार दिया, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। चौकी प्रभारी बस स्टैंड गगनदीप सिंह ने बताया कि युवक अभी अपनी पहचान और घटना के संबंध में जानकारी नहीं दे पा रहा है। होश में आने के बाद ही उसकी पहचान और उसके साथ हुई घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें