फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आधी रात में पत्नी ने दिखाई पति की लाश, शरीर पर थे नीले निशान; दृश्य देख पुलिस का दिमाग भी गया घूम

Sun, 12 Jan 2025 05:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मृतक के शरीर पर नीले निशान थे। भाई ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। माैत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
 
विज्ञापन
शरीर पर नीले निशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जलेसर के गांव बलेसरा में पंजाब से लौटकर आया एक युवक शुक्रवार रात चारपाई पर मृत अवस्था में मिला। मृतक के भाई ने पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस के साथ ही फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर सबूत जुटाए।
विज्ञापन


हाल ही में आया था भाई
गांव बलेसरा निवासी सफी मोहम्मद ने बताया कि हम लोग पंजाब में रहकर पौधे बेचने और लगाने का काम करते हैं। पंजाब में ही हमारे तहेरे भाई की गिरने से मौत हो गई थी। उसका शनिवार को चालीसवां होना था। इसी में शामिल होने के लिए छोटा भाई आस मोहम्मद शुक्रवार को घर लौटा था। 

 

बेहोश पड़ा था भाई
रात में उसकी पत्नी के रोने की आवाज सुनकर हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि चारपाई पर भाई अचेतावस्था में पड़ा हुआ है। उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

पत्नी ने की है भाई की हत्या
सफी मोहम्मद ने आरोप लगाया है कि भाई की पत्नी तरतीला ने ही उसकी हत्या कराई है। कमरे में इन दोनों पति पत्नी के अलावा कोई नहीं था। भाई के गले और पीठ पर नीले निशान भी हैं, जिससे पता चल रहा है कि चोटें पहुंचाकर भाई की हत्या की गई है।

 

पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। वहीं फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन

माैके पर कहानी कुछ और कर रही बयां
भाई के आरोप मारपीट और हत्या करने के हैं, लेकिन पुलिस को मौके पर इस तरह के सबूत नहीं मिले हैं। पूरा कमरा, चारपाई आदि व्यवस्थित ढंग से मिले। हालांकि, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान अलग कहानी बयां कर रहे हैं। इन दोनों विरोधाभासी परिस्थितियों को लेकर पुलिस भी असमंजस में है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें