फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: धक्का मुक्की में छत से नीचे गिरा युवक, मौके पर ही मौत...तेहरे भाई पर जान लेने का आरोप

Tue, 12 Aug 2025 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

 नगला बंजारन में रास्ते से निकलने को लेकर चचेरे और तहेरे भाइयों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। धक्का मुक्की होने पर युवक छत से नीचे आ गिरा, जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला बंजारन में रास्ते से निकलने को लेकर चचेरे और तहेरे भाइयों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। धक्का मुक्की होने पर युवक छत से नीचे आ गिरा, जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। वहीं सूचना मिलते ही तत्काल अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को सलमान पुत्र शब्बीर उम्र 30 वर्ष कहीं जा रहा था। रास्ते में तेहरे भाई मुश्ताक पुत्र सुलतान, सलीम पुत्र सुलतान का दरवाजा लगा हुआ था। सलमान ने दरवाजे की चाभी मांगी। इसी बात पर कहासुनी हुई और विवाद शुरू हो गया। बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में धक्का मुक्की हुई। इसी बीच युवक छत से नीचे आ गिरा, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन



युवक की मौत के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पुलिस पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतक के भाई इरफान ने जानकारी देते हुए बताया कि  गेट की चाभी मांगी तो उन्होंने नहीं दी, इसी बीच हमारे ताऊ के लड़के मुश्ताक और सलीम दोनों पीटते हुए छत पर ले गए और धक्का मार दिया, जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले पर थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण किया। दो आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें