फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत

Sun, 27 Jul 2025 06:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायल दो लोगों का इलाज आगरा में चल रहा है।
विज्ञापन

गांव सलेमपुर खेड़िया थाना मलावन निवासी प्रशांत (21) अपने चचेरे भाई राहुल निवासी अलीगढ़ के साथ आसपुर से दवा लेकर शनिवार शाम को बाइक से घर लौट रहा था। मलावन क्षेत्र में बिजलीघर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इन दोनों के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार विपिन निवासी सलेमपुर खेड़िया, आदित्य निवासी मलावन और सौरभ निवासी सलेमपुर खेड़िया घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से पांचों घायलों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने विपिन, प्रशांत और आदित्य की हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। वहां प्रशांत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के नाना रामभरोसे ने बताया कि धेवता प्रशांत बहुत ही होनहार था। डॉक्टर बनना उसका सपना था और नीट की तैयारी कर रहा था। छोटी बहनों के बीच वह अकेला बड़ा भाई था। रक्षाबंधन का पर्व आ रहा है, अब बेटियां किसको राखी बांधेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें