फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अपंजीकृत क्लीनिक पर उपचार के दौरान युवक की मौत, गलत इलाज का आरोप

Wed, 03 Sep 2025 09:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक विनय का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा/जैथरा। कस्बे के पुरानी बस्ती स्थित मोहल्ला सूर्य नगर में अपंजीकृत जनता क्लीनिक पर बुधवार को एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने गलत इलाज का आरोप लगाया है। आरोप है कि जिले में कई अपंजीकृत क्लीनिक सील होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की सांठ-गांठ के चलते संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगला चेतराम थाना जैथरा निवासी विनय (30) को बुधवार को बुखार आ गया। भाई दिनेश चंद्र ने बताया कि उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जा रहे थे, तभी जनता क्लीनिक के चिकित्सक सूरज चौहान ने किसी से फोन कराया। इसके बाद मरीज को अपने क्लीनिक पर बुला कर भर्ती करा लिया और इलाज शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दवाई लगते ही विनय की बेचैनी बढ़ने लगी। जब तक परिजन कुछ समझ पाते युवक की मौत हो गई। इसी बीच चिकित्सक मौका पाते ही भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चिकित्सक सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पहले भी गलत उपचार से दो लोगों की हो चुकी मौत
मृतक के भाई ने बताया कि जनता क्लीनिक पर मोहल्ला नेहरू नगर निवासी एक हंसते खेलते ढाई बर्षीय बच्चे को सर्दी का इंजेंक्शन लगाने से बच्चे ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक मौका देख फरार हो गया। वहीं साल 2023 में गांव पट्टी निवासी सवल प्रताप सिंह की पत्नी संगीता देवी (35) की गलत उपचार के कारण मौत हो गई। इस घटना के बाद भी चिकित्सक फरार हो गया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से चल रहे सील किए गए क्लीनिक
जिले में आए दिन अपंजीकृत क्लीनिक पर गलत उपचार के कारण मरीज दम तोड़ रहे हैं। घटना घटित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लीनिक को सील कर चली जाती हैं। कई चिकित्सकों की क्लीनिक और मकान का दरवाजा एक ही होने से अपंजीकृत क्लीनिक संचालक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सांठ-गांठ कर मकान का दरवाजा खोल कर इलाज शुरू कर देते हैं। वहीं दूसरी ओर क्लीनिक के शटर पर स्वास्थ्य विभाग की सील लगी रहती है और दूसरे दरवाजे से क्लीनिक संचालित रहता है।

जैथरा में जनता क्लीनिक पर युवक की गलत उपचार के दौरान मौत हो गई। वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर क्लीनिक को सील कराया जाएगा। पहले भी क्लीनिक सील हुआ था उसके बाद संचालित होने लगा। इसकी मुझे जानकारी नहीं है। -डॉ. राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें