फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिलाधिकारी ने रेल गाड़ियों के ठहराव को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को भेजा पत्र

Wed, 03 Sep 2025 09:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रेलवे स्टेशन व हाल्ट पर ट्रेनों के ठहराव और रेल गाड़ी संचालन की मांग को लेकर डीएम ने मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज को पत्र लिखकर आमजन की समस्या के शीघ्र समाधान का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

पत्र में लिखा है कि भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय की ओर से 3 सितंबर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें जवाहरपुर कमसान रेलवे स्टेशन पर रेल गाड़ियों के संचालन व ठहराव की पुरानी मांग रखी गई थी। डीएम प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें छात्र, व्यापारी, किसान व आमजन शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने मंडल रेल प्रबंधक से अनुरोध किया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द से जल्द संबंधित स्टेशनों एवं हाल्ट पर ट्रेनों के ठहराव और संचालन की व्यवस्था की जाए। पत्र की प्रति किसान यूनियन को भी प्रेषित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें