फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Tue, 11 Jun 2024 05:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। जबकि एक की मौत हो गई। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली है। 

विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुठिला रामनगर निवासी राजेश सोमवार की देर शाम अपनी मां द्रोपा देवी के साथ ननिहाल महापुर थाना सकरौली से लौट रहा था। इनकी बाइक अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरथरा चौराहे के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से इनको मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां से दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान राजेश की मौत हो गई। वहीं द्रोपा देवी का इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


सकीट थाना क्षेत्र के मलिगांव निवासी रमेश कैंटर चालक है। वह सिकंदराराऊ से अपनी कैंटर लेकर एटा की ओर आ रहा था। तभी पिलुआ थाना क्षेत्र में पीछे से कंटेनर में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कठौली निवासी जितेंद्र और आशू कार से एटा आए थे। 

देर रात लगभग 11:30 बजे वह वापस अपने गांव जा रहे थे। गांव के समीप ही सड़क खराब होने की वजह से कार्य नियंत्रित होकर खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गई। जिससे आशू और जितेंद्र के गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने उनका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए आगरा लेकर कर दिया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है।

सड़क हादसे में घायल हुई राधिका ने भी तोड़ा दम

हादसा पिलुआ थाना क्षेत्र के पुठिया गांव के पास हुआ। सोमवार को बाइक सवार लोगों को कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सुरेश (32), उसकी पत्नी स्नेहलता पुत्री प्रिया निवासी संजय नगर कोतवाली नगर, सुरेश की बहन सुरभि, भांजी काव्या, राधिका निवासी नगला गलुआ थाना अवागढ़ बाइक पर सवार थे। 

कैंटर की टक्कर लगने से सुरेश और काव्या (5) की मौत हो गई। वहीं राधिका व अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार को आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सुरेश की दूसरी भांजी राधिका (6 माह) ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें