फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत; अलग-अलग हादसों में महिला सहित पांच लोग घायल

Sat, 27 Jul 2024 07:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में डिवाइडर से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि अलग-अलग हादसों में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र में बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बाइक सवार हाथरस के व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला व बालक सहित पांच लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अगराना निवासी मुन्नालाल (55) अपने साथी अजीत निवासी रामपुर को लेकर कुरावली जा रहे थे। उनकी बाइक कोतवाली देहात क्षेत्र में बाईपास पर कासगंज रोड के समीप पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मुन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए।

थाना मिरहची क्षेत्र में कस्बे के समीप दो बाइकों की टक्कर में संतोष निवासी झूल्हापुर सिकंदराराऊ जिला हाथरस और विजय निवासी रामनगर थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


इसके अलावा नयागांव थाना क्षेत्र की गाही निवासी शिवनारायण उनकी पत्नी रीना देवी और पुत्र आर्यन एटा से बाजार करके गांव लौट रहे थे। पवांस गांव पर बने मंदिर के समीप कार से टक्कर हो गई। इसके कारण बाइक पर सवार दंपती व बालक घायल हो गए। इनका भी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें