फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवक ने खाई चूहे मारने की दवा, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पत्नी के मायके से वापस न आने से परेशान युवक ने सोमवार को चूहे मारने वाली दवा खाकर जान देने का प्रयास किया। दूसरी पुड़िया खाने से पहले मोहल्ले के लोगों ने उसे रोक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नगला पोता निवासी विशाल की पत्नी भाई दूज पर अपने मायके फिरोजाबाद गई थी। इसके बाद से ही विशाल उसे फोन कर घर लौटने के लिए कह रहा था लेकिन पत्नी ने आने से इन्कार कर दिया। सोमवार को उसने घर में रखी चूहे मारने वाली दवा खा ली। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसके हाथ से दूसरी पुड़िया छीन ली। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि इलाज के बाद युवक की सेहत में सुधार होने पर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें