फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चाऊमीन खाने के बाद दुकानदार ने मांगे पैसे...तो युवक ने चाकू से गोदा; हालत गंभीर

Sun, 17 Sep 2023 06:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में चाऊमीन खाने के बाद दुकानदार ने पैसे मांगे तो युवक ने चाकू से हमला करके दुकानदार को घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
थाना कोतवाली नगर, एटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की दोपहर चाऊमीन के रुपये मांगने पर युवक ने चाकू से हमला कर दुकानदार को घायल कर दिया। सिर और पेट में चाकू लगने से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


मामला कोतवाली नगर क्षेत्र में गांधी मार्केट स्थित महिला अस्पताल के सामने चाऊमीन का ठेला लगाने वाले दारा सिंह निवासी श्याम नगर कॉलोनी पर दोपहर करीब 12.15 बजे चाकू से हमला किया गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसने बताया कि मोहल्ले का ही शिवम चाऊमीन खाने आया। 

यह भी पढ़ेंः- श्री बांके बिहारी मंदिर: सहज दर्शन के लिए शुरू की गई ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था का ट्रायल फेल, कर दी गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कई बार उधार चाऊमीन खाकर गया था। इसे लेकर पिछले रुपये चुकाने पर ही चाऊमीन देने की बात कही। इसी बात पर उसने चाकू निकालकर हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें