फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ससुराल पहुंचा युवक, बाइक में लगी आग, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव असरौली में सोमवार दोपहर ससुराल पहुंचे एक युवक की बाइक में आग लग गई। ससुराल पक्ष के अरुण कुमार ने युवक पर पेट्रोल डालकर बाइक में आग लगाने का आरोप लगाया है। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने पानी डालकर उसे बुझाया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली निवासी अरुण कुमार के अनुसार उनकी बहन की शादी नगला बनवारी, कोतवाली नगर निवासी सुनील के साथ हुई है। सोमवार दोपहर सुनील बाइक से ससुराल आया था। अरुण का कहना है कि कुछ देर बाद बाइक में आग लग गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील ने पेट्रोल डालकर बाइक में आग लगाई। हालांकि घटना के कारणों और बाइक में आग कैसे लगी, इसकी पुलिस स्तर से जांच की जा रही है। बाइक में आग लगने की जानकारी होने पर ससुराल पक्ष के लोगों के साथ आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पानी आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बाइक का कुछ हिस्सा ही जल पाया। पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जली बाइक को कब्जे में ले लिया। अरुण ने यह भी बताया कि उसकी बहन और सुनील के बीच पहले से विवाद चल रहा है। उनके अनुसार बहन ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कुछ दिन पहले पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसके बाद वह कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। हालांकि इन आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें