कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू टिकैत के पदाधिकारी महावीर सिंह व अ
एटा। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) ने तहसील सदर में व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर मासिक बैठक हुई। किसानों ने सोमवार को बिजली कटौती, खाद की उपलब्धता, राशन कार्ड, सड़क और पेंशन समेत कई स्थानीय समस्याएं उठाईं। पंचायत के बाद किसान नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रेदश सचिव जुगेश कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने बैठक में डीएपी और यूरिया की उपलब्धता तथा कथित कालाबाजारी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। महेश चंद्र, राम प्रकाश, तालेवर सिंह, राजपाल सिंह, बनवारी लाल, हरिवंश सिंह, रमेशचंद्र, संदीप सिंह समेंत तमाम किसान पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद