फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: योगी की जनसभा बेअसर, अखिलेश का मतदाताओं पर चला जादू

Wed, 05 Jun 2024 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होने के नाते हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के सैनिक पड़ाव में जनसभा कर वोट मांगे थे, लेकिन उनकी जनसभा बेअसर साबित हुई। जबकि इसी मैदान पर जनसभा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जादू मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला। शहर में स्थित सैनिक पड़ाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 मई को एटा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की थी। मतदाताओं को लुभाने के लिए तमाम विकास कार्य गिनाए और राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया था। मुख्यमंत्री की जनसभा में आई जनता ने खूब मन से सीएम को सुना था और मतदान का समय आया तो अपने मन की सुनी। यही वजह रही कि मुख्यमंत्री की जनसभा काम नहीं आई। तमाम विकास कार्य कराए जाने और पार्टी की नीतियों का भी हवाला भी जनता ने नकार दिया।
विज्ञापन

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम की जनसभा से पहले 29 अप्रैल को जनसभा कर मतदाताओं के मन को टटोला था और विपक्ष पर हमलावर होकर वोटरों को साधने का काम किया। नब्ज टटोली तो अपने मन की बात भी कह गए। यही कमाल रहा कि सपा को वोटरों ने सिर आंखों पर बिठाया और पार्टी प्रत्याशी देवेश शाक्य को विजयश्री दिलाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें