फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के माध्यम से कोरोना को मात देने का संकल्प

विज्ञापन
शहीद पार्क में योग करते लोग- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में योग के प्रति उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने योग कर शरीर की इम्युनिटी बढ़ाकर कोरोना को मात देने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर आयोजित योग दिवस में अधिकारियों को प्रशिक्षक निवेदिता गुप्ता ने योग कराया।
विज्ञापन

इसमें सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम वित्त केशव कुमार, प्रशासन विवेक मिश्रा, डीएफओ अखिलेश पांडेय, एसडीएम अबुल कलाम, एएसडीएम एसपी वर्मा, डीआईओएस मिथलेश कुमार, बीएसए संजय सिंह, डीडीओ एसएन कुशवाह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
एस्ट्रॉलॉजी ऑल डायमेंशन रिसर्च इंस्टीट्यूट शांति नगर में सूर्य नमस्कार के साथ योग किया गया। इसमें देवेंद्र कुमार, देव कुमार, सरिता, ज्योति, पल्लवी, परी, अंकित, किरन, इला, अरविंद और ऐश्वर्या मौजूद रहीं। पंचायत विकास संस्थान के सचिव देवेंद्र कुमार लोधी के घर पर योग किया गया।
विज्ञापन

इसमें सरिता, संजीव, योगेंद्र, डोरीलाल, विजयपाल, मुकेश कुमार, आलम सिंह ओर लवली आदि मौजूद रहे। वहीं, विहिप ओर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घरों की छतों पर योग किया। इसमें प्रांत सह समरतता प्रमुख राम अवतार मिश्र, अरविंद चौहान, विशनपाल सिंह, नीलेश सिंह सोलंकी और रंजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
कल्याण सिंह ने लखनऊ में किया योग
एमके कन्या इंटर कॉलेज मिथिला पायदापुर और आरएलसीएस इंटर कॉलेज परिसर में योगाभ्यास किए। जीआईसी वार्डन संतोष कुमार यादव, डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अनूप द्विवेदी ने परिजनों के साथ योग किया। सांसद राजवीर सिंह राजू भइया ने लखनऊ स्थित आवास पर पिता पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, मंत्री पुत्र संदीप सिंह एवं सुरक्षा स्टाफ के साथ योग किया। उधर, राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने शांतिनगर स्थित आवास पर बनाई गृह वाटिका में पुत्र एवं पौत्र के साथ योग किए।
घर पर ही किया योगाभ्यास
सकीट में लोगों ने योग दिवस को घरों पर ही मनाया। इस अवसर पर ब्रहम प्रकाश वार्ष्णेय, अश्वनी कुमार शर्मा, आदेश कुमार दीक्षित आदि ने घरों में योग किया। राजा का रामपुर में नगर पंचायत चेयरमैन महावीर सिंह राठौर ने नगर पंचायत परिसर में स्टाफ के साथ योगाभ्यास किया।
अलीगंज में नवीन तहसील परिसर में अधिकारियों योग किया, वहीं विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, चेयरमैन ब्रजेश कुमार गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र गुप्ता ने अपने-अपने आवास पर योग किया। एसडीएम पीएल मौर्य, सीओ अजय भदौरिया, तहसीलदार राकेश सिंह ने नवीन तहसील परिसर में और पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सूर्यकान्त गुप्ता ने कायमगज रोड स्थिति पेट्रोल पम्प पर योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें