फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिन्हैरा में सजा कुश्ती का अखाड़ा, विपिन बने केसरी

Fri, 28 Aug 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मिरहची क्षेत्र के जिन्हेरा में आयोजित दंगल में विजेता पहलवान। संवाद
विज्ञापन
मिरहची। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गांव जिन्हैरा में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उमड़े।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सर्वेश उपाध्याय ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। दंगल में कुल 15 कुश्तियां कराई गईं। इनमें छह मुकाबले बराबरी पर छूटे, जबकि नौ कुश्तियों में पहलवानों ने प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। मुख्य मुकाबले में नगलामुनी के विपिन पहलवान ने लगातार चार कुश्तियां लड़ीं और अपने प्रतिद्वंद्वियों को चित्त कर अखाड़े के केसरी का खिताब अपने नाम किया। समापन पर विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक शुभेंदु, उप निरीक्षक अभिषेक तोमर, जितेंद्र साहू, राजेंद्र हल्दिया, विशेष यादव, सत्यम राघव सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें