फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: एटा में ड्यूटी पर जाने से पहले किसी को हुआ पेटदर्द तो कोई बोला छोटा है बच्चा

Wed, 10 May 2023 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

UP Nikay Chunav: एटा में निकाय चुनाव की ड्यूटी पर जाने से पहले कर्मी तरह-तरह के बहाने लेकर अधिकारियों के सामने पेश हुए। किसी को पेटदर्द तो कोई बोला कि मेरा बच्चा छोटा है। 
विज्ञापन
Etah News: ड्यूटी कटवाने को प्रार्थना पत्र देते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मतदान कराने के लिए बुधवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रहीं थी। इस दौरान कुछ कार्मिक ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों की आरजू-मिन्नतें करते नजर आ रहे थे। किसी ने प्रार्थना पत्र पर पेटदर्द और बुखार होने का हवाला दिया, तो किसी ने छोटे बच्चे की मजबूरी बताई।

विज्ञापन


बुधवार को एक ओर पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो रही थी। दूसरी ओर ड्यूटी के लिए जा रहे कर्मी अपने साथियों को खोज रहे थे। वह अधिकारियों से अनाउंसमेंट करा रहे थे कि वाहन के पास पहुंचें। वहीं अधिकारी उपस्थित न होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रहे थे। जबकि, कुछ कर्मी वहां ऐसे भी थे जो ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे।

कुछ ने रिजर्व पार्टी में रखने की अपील की 

कई महिला कर्मियों ने प्रार्थना पत्र पर लिखकर दिया कि उन्हें बुखार और पेट दर्द की शिकायत है। ड्यूटी काट दो। तो कुछ कर्मियों ने बताया कि बच्चा बहुत छोटा है। जिसे साथ ले जाना या किसी और के साथ छोड़ना मुश्किल है। कुछ कर्मी ऐसे भी थे जो रिजर्व पार्टी में रखने की अपील रहे थे। उनका कहना था रिजर्व में रख लो, जरूरत पड़ती है तो ड्यूटी पर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः- दर्दनाक: पहले जन्मदिन पर खौलती सब्जी की कढ़ाई पर गिरा मासूम, दर्दनाक मौत; सदमे में परिवार

ड्यूटी लगने के बाद कर्मचारी रहे नदारद

पोलिंग पार्टियों को बुधवार को रवाना किया जा रहा था। जहां बड़ी संख्या में पीठासीन अधिकारी द्वितीय नदारद थे। ऐसे कर्मियों के लिए बार-बार अनाउंसमेंट किया जा रहा था। वहीं उनके साथी भी खोज रह थे। कुछ कर्मी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के पास पीठासीन द्वितीय अधिकारी न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे। जहां नदारद रहने वाले कर्मियों को कॉल की गई, लेकिन उनका मोबाइल फोन भी बंद मिला। डीएम अंकित अग्रवाल ने अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतदान के लिए ड्यूटी लगाए जाने पर महिलाकर्मी प्रीती ने कहा कि तीन दिन से पेट में दर्द की शिकायत है। अल्ट्रासाउंड कराया तो पथरी निकली है। रिपोर्ट भी लगी है। शायद ड्यूटी कट जाए।

यह भी पढ़ेंः- चाची पर आ गया भतीजे का दिल: बढ़ने लगीं नजदीकियां, होने लगी बात, चाचा को लग गई भनक; विरोध

मतदान के लिए ड्यूटी लगाए जाने पर महिलाकर्मी वर्षा ने कहा कि बच्चा छोटा है, जलेसर में चुनाव ड्यूटी लगी है। प्रार्थना पत्र दिया है कि रिजर्व पार्टी में ही ड्यूटी लगा दी जाए। शायद लग जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें