फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जलेसर में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम हुआ शुरू

Mon, 18 Aug 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। ताज ट्रिपेजियम जोन को पूरी तरह प्रदूषण रहित बनाने के लिए गैस पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी से अनुमति मिलने के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लि. (एचपीसीएल) ने गैस पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू करते हुए इसकी जानकारी जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त काे दी है।
विज्ञापन

जलेसर क्षेत्र टीटीजेड में आता है इसलिए यहां का घुंघरू-घंटा उद्योग प्रदूषण के कारण प्रभावित हो रहा था। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त प्रेमकांत ने सोमवार को जलेसर आकर यहां के उद्यमियों को गैस आपूर्ति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गैस से उद्यमियों को राहत मिलेगी।
साथ ही लागत कम होगी और कम समय में अधिक उत्पादन हो सकेगा। इसके लिए उद्यमी प्रदूषण रहित गैस आधारित उद्योग संचालन की तैयारी शुरू कर दें। क्षेत्र में छोटी-बड़ी 500 घुंघरू-घंटा निर्माण करने की इकाई हैं। इनमें से अधिकांश इकाई कस्बे में संचालित हैं। आबादी क्षेत्र में कोयले से संचालित इन इकाइयों से प्रदूषण होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें