फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने छात्राओं को बताएं कानूनी अधिकार

Wed, 19 Nov 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सदर तहसील सभागार में बुधवार को महिलाओं की समस्याएं सुनतीं महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी। संवा
विज्ञापन
एटा। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बुधवार को तहसील सदर में महिला जनसुनवाई की। प्राप्त 15 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण कराया। शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं एक महाविद्यालय में पहुंचकर छात्राओं को कानूनी अधिकार बताए।
विज्ञापन


मिशन शक्ति के अंतर्गत जनचौपाल का आयोजन पुष्पा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का संचालन वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक जागृति चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। घरेलू हिंसा के प्रकार तथा भारतीय न्याय संहिता में महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में बताया। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया।

मेहंदी, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, रानी लक्ष्मीबाई को समर्पित ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम आई छात्राओं को महिला आयोग की सदस्य ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। सभी छात्राओं को महिलाओं को जागरूक करने के लिए संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह, तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, सत्वेंद्र सिंह, अंकिता सक्सेना, पूजा मिश्रा, रिचा यादव आदि उपस्थित रहे।

सदर तहसील सभागार में बुधवार को महिलाओं की समस्याएं सुनतीं महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें