फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कपड़े की दुकान से महिलाओं ने की चोरी

Thu, 18 Jul 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित बाबूगंज बाजार में एक दुकान से 5 महिलाएं 3 साड़ियां चुराकर निकल गईं। शक होने पर कर्मचारी ने पीछा किया और मेडिकल कॉलेज के सामने उनको पकड़ लिया। इनमें से एक महिला चकमा देकर भाग गई। पुलिस महिलाओं को पकड़कर कोतवाली ले आई। इनसे तीनों साड़ियां भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

बाबूगंज बाजार शहर का सबसे व्यस्ततम बाजार है। इसे महिला मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। बृहस्पतिवार को 5 महिलाएं हरीश कुमार की कपड़ों की दुकान के अंदर पुहंचीं। यहां साड़ियां देखने लगीं और देखते-देखते अपने साथ लाई एक बोरी में 3 साड़ियां रखकर दुकान से निकल गईं। शक होने पर दुकान के कर्मचारी गौरव कुमार ने उनका पीछा किया। महिलाएं बाजार से निकलकर मेडिकल कॉलेज के सामने एक गोलगप्पे के ठेले के पास पहुंचीं और उसके नीचे ही बोरी को रख दिया।
गौरव ने उनसे बोरी खोलकर दिखाने को कहा तो विवाद करने लगीं। जिसके बाद गौरव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं के पास से 3 साड़ियां बरामद कर लीं। एक महिला मौके का फायदा उठाकर भाग गई। जबकि 4 महिलाओं को पुलिस अपने साथ कोतवाली नगर ले गई। कोतवाली प्रभारी अरुण पवार ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें