फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में मिलीं अव्यवस्थाएं

Thu, 26 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य अशोक पांडेय ने बुधवार को महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान सफाई व सुविधाओं का अभाव मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं, जिला कारागार के निरीक्षण में जेल में बंद महिलाओं का विशेष ध्यान रखे जाने के जेलर को निर्देश दिए।
विज्ञापन




राज्य महिला आयोग की सदस्य ने दोपहर 12 बजे जिला कारागार पहुंचकर जेल में बंद महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाएं का बारीकी से मुआयना किया। उन्हें महिला बैरक में एटा और कासगंज दोनों जनपद की कुल 45 महिलाएं एवं आठ बच्चे मिले। इनमें से 43 मौजूद थे, जबकि दो अदालत में सुनवाई के लिए गई थीं। जेल अटेंडेंट पुष्पा रानी ने बताया कि 17 महिलाएं दहेज, तीन मर्डर के केस में सजा काट रही हैं। महिला आयोग की सदस्य ने जेल में मौजूद महिलाआें से भी जानकारी ली। उन्होंने अपनी मौजूदगी में सभी महिलाओं एवं बच्चों को खाना आदि वितरण कराया।
इसके बाद उन्होंने महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां साफ-सफाई की स्थिति ठीक न होने एवं सुविधाएं उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि महिला अस्पताल में महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए, उन्हें शासन से मिलने वाली सभी सुविधाओं से लाभान्वित किया जाए। सीएमएस डॉ. ब्रजेश राठौर ने बताया कि अस्पताल का ट्रांसफार्मर काफी समय से खराब पड़ा है, साथ ही एक स्टाफ नर्स है, स्टाफ के अभाव में दिक्कत आ रही है। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी टीएन तिवारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, आशा ढींगरा आदि साथ थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें