फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक

Tue, 31 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पुलिस की पाठशाला के दौरान जानकारी देते निरीक्षक शंभूनाथ।
विज्ञापन
एटा। मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने भ्रमण कर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, और 181के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।साइबर अपराधों से बचने के लिए साइबर सेफ्टी के टिप्स भी साझा किए गए। कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सुरक्षा, विश्वास एवं आत्मनिर्भरता का वातावरण स्थापित करना है। संवाद
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया पिलुआ थाने का निरीक्षण
एटा। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा की उपस्थिति में थाना पिलुआ का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस, कम्प्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर का निरीक्षण कर शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पुलिस की पाठशाला के दौरान जानकारी देते निरीक्षक शंभूनाथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें