राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गौरव सिंह को सम्मानित करते प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव।
- फोटो : अमर उजाला
एटा। करवाचौथ के लिए शनिवार को महिलाओं की बाजाराें में भीड़ रही। सुहागिनें पर्व की तैयारियों में जुट गई हैं। बाजारों में शृंगार सामग्री की खरीदारी के लिए रौनक रही। बिंदी, सिंदूर, लिपिस्टिक, मेहंदी और चूड़ी की दुकानों पर खासी भीड़ रही।
त्योहार से पहले ही दुकानों को रंग-बिरंगे सजावटी सामानों से सजाया गया है। ब्यूटी पार्लरों में भी बुकिंग शुरू हो चुकी है। महिलाएं पसंद की शृंगार सामग्री चुनने में व्यस्त हैं।
स्थानीय बाजारों में इस समय कॉस्मेटिक सामानों की खूब बिक्री हो रही है। सब्जी मंडी स्थित दुकानदार पंकज वर्मा ने बताया कि दो दिनों से खरीदारों की संख्या बढ़ी है।
बाजारोें में मैचिंग की जरकन चूड़ी की अधिक मांग है। खरीदारी करने आई पारुल जैन ने बताया कि करवाचौथ का पर्व सुहागिनों के लिए सबसे बड़ा उत्सव होता है। सजना-संवरना इस दिन की खास परंपरा है।