एटा। गांव राजगढ़ निवासी महिला ने 5 लोगों पर घर में घुसकर टिफिन में रखे सोने के झाले (कुंडल) चोरी करने का आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई नहीं होने पर अदालत के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों पर एक नेता के नाम से धमकी देने और अवागढ़ थाना प्रभारी पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता विनीता देवी ने रिपोर्ट में लिखा है कि 2 जून 2025 को कलश यात्रा में जाने से पहले करीब 15 ग्राम सोने के झाले टिफिन में रखकर बैग में रख दिए। उस समय पड़ोसी राजीव उर्फ बंटू और उनकी रूपा देवी वहीं खड़े थे।
3 जून को जब रुपये रखने के लिए बैग से टिफिन निकाला तो उसमें झाले नहीं थे। आरोप है कि बंटू और पत्नी रूपा ने ही चोरी की है। बंटू पहले भी कई बार घर से मोबाइल चोरी कर चुका है और पता लगने पर वापस भी किया है। झाले वापस करने को कहा तो पहले हामी भरी और बाद में मना कर दिया।