फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिलाएं हर क्षेत्र में बना रहीं हैं अपनी अलग पहचान

Fri, 20 Oct 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति-4 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसपी ने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और स्वावलंबन के प्रति सरकार सजग है। इनकी सुरक्षा करना और समाज में सम्मान मिल रहा है, यही वजह है कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी जगह पहचान बना रहीं हैं।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है। हर हाल में महिलाओं को पुरुषों के समान लाकर समाज में समान सम्मान दिलाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। हमें भी समाज की आधी आबादी को आगे लाने में सहयोगी बनना चाहिए। कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं। शिक्षा का क्षेत्र हो या चिकित्सा का, अनुसंधान हो या विज्ञान हर जगह महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ीं हैं।
सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि महिलाओं को पुरुष किसी हालत में कमजोर न समझें। छात्राओं से कहा यह समय कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करने का है। इसी समय में बच्चे अक्सर गलत कदम उठाते हैं। जिसका खामियाजा न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी उठाना पड़ता है। छात्र जीवन से ही युवकों को महिलाओं के सम्मान के बारे में सीखना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन राज्य पुरस्कृत शिक्षक श्याम बिहारी तिवारी ने किया।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र में एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व छात्रों को जागरूक किया। जबकि सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बागवाला थाना क्षेत्र स्थित जनता इंटर कॉलेज परसोन में छात्रों को सजगता और जागरूकता का पाठ पढ़ाया। सीओ सदर सुनील कुमार त्यागी ने थाना पिलुआ क्षेत्र में मिशन शक्ति के आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को तमाम जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें