फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: झुमकी खींचने से महिला का कान फटा, चेन भी लूटी

Thu, 11 Apr 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में बेखौफ बदमाश लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिसकी वजह से आम आदमी के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार की देर रात पवांस नहर के पास हेलमेट लगाए काली बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला से सोने की चेन और झुमकी लूट ली। झुमकी खींचने से महिला का कान फट गया। मेडिकल काॅलेज में उसने इलाज कराया।
विज्ञापन




थाना बागवाला के कीलरमऊ निवासी ऊषा अपने पति पन्नालाल के साथ बुधवार की देर रात बाइक पर एटा से वापस गांव जा रही थी। तभी रास्ते में पवांस नहर के समीप काली बाइक पर सवार हेलमेट लगाए बदमाशों ने बराबर में बाइक लगा दी। जब तक दंपती कुछ समझ पाते, बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन खींच ली। इतना ही नहीं कानों में पहनी हुई सोने की झुमकी झपटकर फरार हो गए। जिसके कारण महिला का कान फट गया।

पन्नालाल घायल ऊषा को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां से उपचार के बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस महिला के घर पहुंची थी। उसके बाद मेडिकल कॉलेज लाकर उपचार कराया। पीड़ितों ने घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें