फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Tue, 30 Sep 2025 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव हिम्मतपुर में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे मृतका के परिजन ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके अलावा थाने में रिपोर्ट दर्ज न करने और अभद्रता करने के आरोप पुलिसकर्मियों पर लगाए हैं।
विज्ञापन

गांव सरोला थाना जसराना जिला फिरोजाबाद निवासी तेजपाल ने बताया कि बहन सोनी (32) का विवाह 2014 में गांव हिम्मतपुर गहराना थाना निधौली कलां निवासी संतोष के साथ किया था। आरोप है कुछ दिन बाद ही यह लोग अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये के लिए बहन को परेशान करने लगे। सोनी को आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। प्रताड़ना की जानकारी सोनी फोन कॉल के माध्यम से मायके पक्ष को देती रहती थी। आरोप है कि इन लोगों ने सोमवार की देर शाम बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी दर्शाने के लिए कमरे में पंखे के कुंदे से साड़ी का फंदा बनाकर लटका दिया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई और महिला के शव को उतारकर पंचनामा भरा। तेजपाल ने आरोप लगाया है कि जब थाने में शिकायत करने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करते हुए कहा कि पहले बहन के शव को फूंक कर आओ उसके बाद रिपोर्ट दर्ज करेंगे। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिसकर्मियों ने अगर अभद्रता की है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें