फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 30 Sep 2025 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट/एटा। ब्लॉक सकीट के गांव दत्तपुर में प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे व्यक्ति की परिजन से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने सोमवार की देर शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सकीट थाना क्षेत्र के गांव दत्तपुर निवासी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि चचेरे भाई कुलदीप (40) ने पिछले पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा था। इस दौरान प्रचार-प्रसार में काफी रुपये खर्च हुए। इस बार फिर से चुनाव की तैयारी करने लगे। यह देखकर परिवार के लोग विरोध करते थे। बताया कि सोमवार को किसी बात के कारण कहासुनी हो गई तो कुलदीप नाराज हो गए। सोमवार की देर शाम घर के अंदर कमरे में पंखे के कुंदे पर चादर का फंदा बनाकर लटक गए।
जानकारी होने पर जब तक दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे और फंदा काटकर कुलदीप को नीचे उतारा उनकी सांस थम गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें