फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sun, 01 Sep 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र के गांव पीला बुर्ज में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके से पहुंचे उसके भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विष्णु दयाल निवासी नगला भिखारी थाना अवागढ़ ने बताया कि लगभग 7 वर्ष पूर्व उसने अपनी तहेरी बहन प्रीती (25) का विवाह पीला बुर्ज निवासी राजकुमार के साथ किया था। कुछ समय बाद ही राजकुमार गलत संगत में पड़कर नशा करने लगा। इसके साथ ही आए दिन बहन के साथ मारपीट करते हुए वाद-विवाद करता है। कुछ दिन पूर्व भी बहन को राजकुमार ने गालियां देते हुए पीटा था। शनिवार की रात में राजकुमार ने बहन प्रीति को मारकर फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

कहा कि बहन पर एक डेढ़ माह का बालक और 6 माह की बच्ची है। ऐसे में वह आत्महत्या नहीं कर सकती। निश्चित तौर पर प्रीति की हत्या की गई है। क्षेत्राधिकारी जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें