फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Tue, 20 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौलीकलां और मिरहची क्षेत्र में मिले अज्ञात युवक व महिला के शव की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि सोमवार सुबह काली नदी में एक और अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन




थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कपूरगंज स्थित काली नदी के पास झाड़ियों में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे एक महिला का शव पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। गांव में तैनात चौकीदार ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर काफी देर तक मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी।


महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। थानाध्यक्ष जैथरा ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 20 साल है। वह लाल रंग का कोट व सलवार सूट पहने है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही थाना निधौलीकलां में अज्ञात युवक व मिरहची क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिला था। अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें