फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राशन लेते समय महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Mon, 22 Dec 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। गांव पुन्हैरा में दुकान पर राशन लेने पहुंची एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और पीटा।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे वह गांव पुन्हैरा निवासी रिंकू की दुकान पर राशन लेने गई थी। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की।
इतना ही नहीं जमीन पर गिराकर जूतों से बेरहमी से पीटा। तहरीर में लिखा है कि आरोपी ने महिला के साथ छेड़खानी की। घटना के समय आरोपी के साथ दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद थे। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें