फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बकरी चरा रही महिला की कार की चपेट में आने से मौत

Mon, 26 Oct 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव कठौली निवासी एक महिला कठौला मार्ग पर रविवार को बकरी चरा रही थी। यहां शाम को एक कार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। परिजन ने कार चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव कठौली निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका मां सरमन श्री (55) रविवार की शाम कठौला जाने वाले मार्ग पर बकरी चरा रही थीं। उसी समय एक कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह देखकर आसपास पशु चरा रहे अन्य लोगों व खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और सरमन श्री के परिजन को घटना की जानकारी दी।
परिजन गंभीर हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहंचे, यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर ले गए, वहां से पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मां को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें