एटा। सदर तहसील के गांव असरौली में बीते दिनों एक चिकित्सक के यहां चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले थे। स्वास्थ्य टीम द्वारा घर में मौजूद अन्य सदस्यों के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजे गए। शनिवार की देर रात अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में एक 54 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। स्वास्थ्य टीम द्वारा महिला को होम आइसोलेट कराया गया है।
प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई हैं। महिला को स्वास्थ्य टीम द्वारा होम आइसोलेट किया गया है। वहीं एटा में संक्रमितों की संख्या 2513 हो गई है।