फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: भूल गए लोग ‘दो गज की दूरी, मास्क जरूरी’

विज्ञापन
बाबू गंज में बिना मास्क घूमते लोग । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोविड-19 का संक्रमण एक बार फिर से पांव पसारने लगा है। देशभर में इस साल एक दिन में रिकॉर्ड 24 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। इसके बावजूद लोग वायरस को लेकर जागरूक और सतर्क नहीं हैं। बाजारों में खरीददारी को आने वाले ग्राहक न तो दो गज की दूरी बना रहे हैं और न ही मास्क व हैंड सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे हैं। वहीं दुकानदार भी कोविड-19 की गाइडलाइन के प्रति ग्राहकों को जागरूक नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण दोबारा फैलने की आशंका बनने लगी है।
विज्ञापन

शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। महिलाओं और बच्चों के कपड़े, साज-शृंगार के इस बाजार में रविवार को भी लोग खरीददारी करने पहुंचे पर किसी के मुंह पर न तो मास्क नजर आया और न ही खरीदारी करते समय ग्राहकों और दुकानदारों द्वारा दो गज की दूरी का पालन किया जाना दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें