फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। होली पर बहन के यहां आई महिला की वापस पति के साथ बाइक से लौटते समय अचानक सड़क पर गिर जाने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा काटा। वहीं ससुरालीजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना थाना जैथरा क्षेत्र की है। जिला कासगंज के गांव सुनहरा, थाना सिढ़पुरा निवासी ममता (32 वर्ष) अपने पति हरीश के साथ मंगलवार को थाना जैथरा क्षेत्र में रहने वाली बहन के यहां आई थी। यहां से बुधवार को सुबह दंपति बाइक से वापस गांव जा रहे थे। गांव मोकमपुर के समीप अचानक ममता बाइक से गिर गई। बाइक से गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी और मौके से फरार हो गया। ससुरालीजन जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में ममता के परिजन शव को देखना चाहते थे, पर पुलिस ने रोक दिया, इस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा काटा।
मृतका के पिता कुंवरपाल निवासी गांव खुशहालपुर, थाना अमांपुर, जिला कासगंज ने दामाद पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दामाद आए दिन बेटी के साथ अतिरिक्त दहेज में बाइक के रुपयों की मांग को लेकर मारपीट करता है। वहीं उसने साजिश कर बड़ी बेटी का रिश्ता भी रुकवा दिया था। पुलिस को तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें