फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर से सटे गांव शीतलपुर निवासी युवक महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उस व्यक्ति ने सीढ़ियों से गिरना बताया मगर महिला के गले पर भी चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के गांव शीतलपुर निवासी करू उर्फ योगेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की करीब दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। आठ माह पूर्व पूजा (24) निवासी जौहरीपुर थाना बीकेडी जिला पूर्निया बिहार उसके साथ रहने लगी थी। पूजा पंजाब में रहती थी और उसके भी पति की मौत हो चुकी थी। यहां शीतलपुर में करू के घर के सामने बिहार की कुछ महिलाएं रहती हैं। उन्होंने ही पूजा के बारे में बताया और उसको यहां बुलाया।
पूजा अपने दो बच्चों को पंजाब में ही छोड़ आई थी और अक्सर उनके साथ फोन कॉल पर बात करती थी। यह बात करू को अच्छी नहीं लगती थी। करू शिकोहाबाद मार्ग पर एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह दुकान पर काम कर रहा था तभी घर गांव से फोन कॉल आया कि पूजा ने फंदा लगा लिया है। वह घर पहुंचा और पूजा को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उसने डर की वजह से चिकित्सकों को सीढ़ियों से गिरना बता दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूजा के परिजन के आने का इंतजार कर रही है।
महिला की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। प्रथम दृष्ट्या महिला की मौत खुदकुशी होना प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। -कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें