फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 01 Sep 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कासगंज रोड स्थित गांव में अपने घर के सामने सड़क पार कर रही महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली निवासी चंचल कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे उनकी चाची फूलवती (42) बाजार जाने के लिए कासगंज रोड पर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने फूलवती को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र कुमार समेत अन्य लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए और परिजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें