फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला की दर्दनाक माैत...दो घंटे तक भूसे के ढेर में दबी रही, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 01 Dec 2025 08:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पशुओं के लिए भूसा निकालने गई महिला की दर्दनाक माैत हो गई। महिला भूसे के ढेर में दब गई। दो घंटे बाद परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद भूसा हटाकर महिला को बाहर निकाला, तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। 
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जैथरा के मोहल्ला सूर्य नगर में पशुओं के लिए भूसा निकालते समय ढेर में दबकर महिला की मौत हो गई। लगभग 2 घंटे तक दबी रही। जानकारी होने पर आसपास के लोगों व परिजन ने जब भूसा हटाया महिला की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन


मोहल्ला सूर्य नगर निवासी ओम सागर ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे पत्नी मीना देवी (45) घर के कमरे में भरे भूसे को पशुओं के लिए निकालने गई थी। जब काफी देर तक घर में वह दिखाई नहीं दीं तो चिंता हुई। तब याद आया कि वह तो पशुओं के लिए भूसा लेने गईं थीं, वहां से वापस नहीं लौटीं। वहां जाकर देखा तो भूसा ऊपर से नीचे गिरा हुआ था।

शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और भूसा हटाकर देखा तो उसमें दबी मीना देवी की सांसें थम चुकीं थीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना जैथरा प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि मीना के पति ओम सागर चाट का ठेला लगाकर गुजर करते हैं। नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें