फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढाय गिरने से महिला की मौत, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकला शव

Sun, 10 May 2020 05:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मिट्टी लेने गई महिला के ऊपर ढाय गिर गई। इसमें वह दब गई। इस दौरान उसके बच्चे बाल-बाल बच गए। बच्चों की शोर और चीखने की आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला जा सका। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी रामश्री (35) पत्नी नेमसिंह रविवार की सुबह नौ बजे बच्चों को साथ लेकर खेतों पर पहुंची। यहां पर महिला मिट्टी खोदने के लिए गड्ढे में घुस गई, मिट्टी खोदने के दौरान अचानक ढाय गिर गई और महिला उसमें दब गई। मिट्टी की ढाय में मां को दबने के बाद बच्चे चीखने लगे। 

चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो महिला के दबे होने की बात पता चली। ग्रामीणों ने महिला को मिट्टी हटाना शुरू कर दिया और एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया है कि महिला का पति खेती करता है और तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा पांच वर्ष का है। वह हादसे के समय अपनी मां के पास में ही था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें