फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदा लगने से हुई थी महिला की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 10 Feb 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव नगला फूले में 30 वर्षीय विवाहिता निर्मला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना बताया गया है। हालांकि मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मृतका के पिता रघुवीर सिह ने बताया कि एक दिन पहले निर्मला अपनी बहन के यहां नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौटी थी। इसकी वजह से दामाद व बेटी में विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान दामाद ने निर्मला को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। निर्मला ने घटना से पहले फोन कर प्रताड़ना की जानकारी दी थी।
सूचना मिलने पर जब परिजन गांव पहुंचे, तब तक निर्मला की मौत हो चुकी थी। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता के साथ छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें