फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खुदकुशी के लिए उकसाने वाली महिला गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। शुरुआत में इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी लेकिन विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या की धारा हटाकर खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन


कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला खिड़की निवासी राजेश कुमार ने बेटे दीपक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया था कि 10 अक्तूबर को दुकान का हिसाब करने के लिए दीपक को पूरन सिंह और उसकी पत्नी रश्मि ने अपने घर बुलाया था। इसके बाद दीपक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुरुआत में हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा हटाकर खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा बढ़ा दी। इसी मामले में अवागढ़ पुलिस ने आरोपी महिला रश्मि को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें