फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला का आरोप दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खेत से लौट रही एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना अवागढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है। महिला का आरोप है कि बुधवार की देर शाम खेत से लौटते समय दूसरे समुदाय के युवक ने पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच ले गया। जमीन पर गिराकर जबरन दुष्कर्म किया और उसके बाद चेहरे पर दांतों से काटते हुए गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि खेत से लौटते समय रास्ते में कुत्ता देखकर डर गई। तभी वहां झाड़ियों में एक युवक बैठा दिखा तो उससे कहा कि कुत्ते को भगा दो। यह सुनकर युवक आया और कुत्ते को भगाने की जगह महिला को ही झाड़ियों में खींच ले गया और दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर हाथ पकड़कर चेहरे पर दांतों से काटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं जब चिल्लाने का प्रयास किया तो गला दबाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
महिला किसी तरह घायल अवस्था में घर पहुंची और परिजन को साथ लेकर थाने आई। शिकायत के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए, यहां उपचार के बाद सेहत में सुधार होने पर घर ले गए। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरूर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें